– उप जिलाधिकारी बिन्दकी ने कहा अबैध निर्माण को राजस्व टीम पैमाइस करके कराएगी कब्जा मुक्त
– अबैध कब्जा की शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व राजस्व आयुक्त से भी किया
बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खंड के ग्राम रामपुर में एक कथित भाजपा नेता अपने स्वजातीय बिन्दकी तहसील में कार्यरत लेखपाल से सांठगांठ कर चक मार्ग,नाला व ग्राम समाज की नवीन परती जमीन पर रात के अंधेरे में कब्जाकर अवैध निर्माण कराए जाने की ग्रमीणों ने जिलाधिकारी सी० इंदुमती से की है ।
CamScanner 05-31-2024 22.01
ग्रमीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी बिन्दकी को निर्देशित किया कि एक राजस्व टीम गठित कर मौके की पैमाइस कराकर अवैध कब्जेदार के खिलाफ कार्रवाई करें । अगर निर्माण कर लिया है तो उसे ध्वस्त कराकर कब्जा मुक्त कराएं । अवैद्य कब्जेदार को जब शिकायत की जानकारी हुई तो उसने रात के अंधेरे में निर्माण कार्य ताबड़तोड़ शुरू करा दिया । ग्रामीणों को जब निर्माण कराए जाने की खबर मिली तो उन्होंने उपजिलाधिकारी बिन्दकी को अवैध निर्माण कराए जाने की जानकारी दी ।
उपजिलाधिकारी का कहना है कि रामपुर बकेवर के ग्रामीणों ने शिकायत की है । शिकायत के आधार पर एक राजस्व टीम गठित कर मौके पैमाइस कराई जाएगी । अगर ग्राम सभा की भूमि पर निर्माण भी करा लिया गया है तो ध्वस्त करा दिया जाएगा । किसी सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले को बख्शा नही जाएगा कितना भी शक्तिशाली हो ।
रामपुर बकेवर के शिकायतकर्ता ग्रमीणों ने बताया कि गत माह उक्त ग्राम समाज के गाटा संख्या 44- 45 -46 मे किए जा रहे अवैध कब्जा की शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई थी उपजिलाधिकारी ने लेखपाल व कानून गो को मौके पर भेजा । लेखपाल व कानूनगो ने पैमाइस करने के बाद निर्माण रोकवा दिया । लेखपाल व कानूनगो के जाने के बाद फिर कब्जा निर्माण किया जाने लगा तो ग्रामीणों ने शिकायत किया ।
शिकायत पर स्व जातीय नायब तहसीलदार व अबैध कब्जेदार का खास रिश्तेदार आया और बिना पैमाइस किए कब्जेदार के घर दावत कर वही मनगढंत रिपोर्ट लगाकर अवैध कब्जेदार को क्लीन चिट दे दिया । अंतत: ग्रामीण निराश होकर जिलाधिकारी से अपनी गुहार लगा ।
ग्रमीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को तत्काल कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिए है । ग्रामीण रंजीत पटेल पंकज पटेल अशोक कुमार, अर्पित पटेल,राजेश राम नारायण,गंगा दुलारी, रजनी,शंकर दयाल, गोपेश कुमार व अलोपी प्रसाद सहित दो दर्जन ग्रमीणों ने जबरिया ग्राम समाज की भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्व आयुक्त को भी शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है ।
अब देखना है कि प्रशासन सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर कितनी प्रभावी कार्रवाई करता है । हालांकि उपजिलाधिकारी ने अवैध कब्जा करने वालों पर कडी कार्रवाई किए जाने की बात कही है । अवैध कब्जा करने में कथित सहयोगी लेखपाल की बहन इसी ग्राम रामपुर में ब्याही है ।
