Edited by Amit Kumar ‘Dev’
फतेहपुर /बिन्दकी : नवागंतुक उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने मंडी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया । क्योंकि 1 नवंबर से धान की खरीद प्रारंभ हो रही है । इसलिए अचानक ही हकीकत से रूबरू होने धान क्रय केंद्र पहुंच गए SDM ।

जिससे वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़बड़ी मच गई । जहां पर धान क्रय केन्द्र में किसान अपने धानों को लाकर क्रय करेंगे वहां पर किसानों की बैठने व उनके धानों को सुरक्षित रखने हेतु समुचित व्यवस्थाओं को परखा तो वहीं जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के निर्देशन में सभी सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया ।
उपजिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर उस्मान अख्तर व मंडी सचिव उमेश अवस्थी मौजूद रहे ।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि समस्त क्रय केन्दों में सीसीटीवी कैमरा,दो कांटे,बैनर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और मंडी में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए तथा किसानों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए, अव्यवस्था न हो ।
उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि किसानों को अपना धान क्रय करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली गयीं हैं । किसी भी कीमत पर किसानों को परेशान नहीं किया जाएगा । अगर कोई भी शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
