फतेहपुर । जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेंस विभागो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
उन्होंने बाल विकास पुष्टाहार के सभी इंडिकेटरो की बिंदुवार समीक्षा की । उन्होंने विकास खंड बहुआ के सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का कार्य समय से पूरा न कराने पर सीडीपीओ एवं खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिए ।
गर्भवती, धात्री महिलाओं, बच्चो का पोषाहार का वितरण समय से शत प्रतिशत कराया जाय एवं 0–5 वर्ष तक के बच्चों के लम्बाई व वजन का कार्य निर्धारित समय से कराया जाय । साथ ही इसकी फीडिंग पोषण ट्रैकर एप पर कराना सुनिश्चित करे ।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बीएचएसएनडी दिवस पर महिलाओं,बच्चों की जांच,टीकाकरण का कार्य संवेदनशीलता के साथ किया जाय और इस पर निगरानी बनाए रखे ।
कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर सभी सुविधाएं मुहैया कराकर कुपोषण मुक्त कराया जाय । साथ ही जिला अस्पताल के एनआरसी से डिस्चार्ज किए गए बच्चों का लगातार फीडबैक लेते हुए निगरानी बनाए रखे ।
वित्तीय वर्ष 2022–23 के आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य शेष रह गया है । कार्यदाई संस्था(आर0ई0डी0) निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ,चरणबद्ध तरीके से कार्य में तेजी लाकर पूरा कराए ।
जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण के लिए जमीन की समस्या आ रही है । संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय बनाकर जमीनी समस्या का समाधान कराते हुए निर्माण का पूरा कराया जाय । जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में इको फ्रेंडली बेबी शौचालय बनाया जाना है कि टेंडर प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा करते हुए गुणवत्तापूर्ण समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल,जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिलापूर्ति अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,एसीएमओ,खंड विकास अधिकारी बहुआ,समस्त सीडीपीओ सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
