फतेहपुर । पूरे वर्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अस्पताल रक्त केन्द्र में सर्वाधिक 9 रक्तदान शिविर आयोजित कर 94 यूनिट रक्त जमा कराया गया । जिस हेतु आज 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सी० इंदुमती व पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह द्वारा डॉ० अनुराग श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । साथ ही इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किये जा रहे । सेवाकार्यों का उत्साहवर्धन भी किया गया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डॉ० आर पी सिंह,डिप्टी सीएमओ डॉ इश्तियाक,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० प्रभाकांत,डॉ० निशात शहाबुद्दीन नोडल इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, रक्तकेन्द्र प्रभारी डॉ० वरदवर्धन सहित इंडियन रेडक्रास सोसाइटी रक्त संचरण समिति दीपाली वर्मा,कौशल श्रीवास्तव,अशोक शुक्ल,बृज किशोर एवं सुरेश श्रीवास्तव सदस्यता प्रमुख, चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे ।
