फतेहपुर । कोतवाली क्षेत्र के निवासी सावित्री देवी पत्नी स्व० प्रहलाद निवासी तुराब अली का पुरवा पीड़ित अनुसूचित जाति की बृद्ध महिला है । पीड़िता ने थाना कोतवाली में तीन मई को एफआईआर संख्या 197/2024 में सुसंगत धाराओं व 5/6 पाक्सो ऐक्ट प्रशान्त राज सिंह,अमरदीप एवं 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था ।

पीड़िता का आरोप है कि परन्तु पुलिस के मुल्जिमानों से मिले होने के कारण अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही की गई । उपरोक्त मुल्जिमान पीड़ित व पीड़ित के परिवारीजन का आते जाते रास्ते में पीछा करते हैं और पीड़ित से सुलह समझौता का दबाव बनाते हैं । सुलह समझौता न करने पर जाति सूचक गालियां देते हैं व जान माल की धमकी देते हैं । उपरोक्त मुल्जिमान बहुत पैसे वाले दबंग व अपराधी किस्म के लोग हैं । गिरफ्तारी न होने से मुल्जिमानों के हौसले बुलंद है । जिससे पीड़ित का परिवार बहुत डरा व सहमा हुआ है । पीड़ित के परिवार वालों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न हो जाए न्यायहित में उपरोक्त मुल्जिमानों को गिरफ्तार करने व जेल भेजने की मांग की है और कहा है कि मुल्जिमानों को गिरफ्तार कर दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही की जाए ।
