लखनऊ, प्रमुख संवाददाता । वर्तमान वर्ष में 31 जुलाई को छह वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों का कक्षा एक में नामांकन किया जा सकता है । बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है ।
बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा -1 में ऐसे बच्चों का नामांकन किया जा सकता है । जिनकी आयु 31 जुलाई 2024 को 06 वर्ष पूर्ण हो रही हो । आदेश में यह भी कहा गया है कि यह आदेश केवल शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए प्रभावी रहेगा ।
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अनिल यादव ने विभाग के इस कदम का स्वागत किया है । उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि कक्षा एक नामांकन के लिए उम्र सीमा बढ़ाए जाने से नामांकन मे बड़ी संख्या मे वृद्धि होगी । क्योनकि अप्रैल मे 6 साल पूर्ण करने की शर्त से लाखों बच्चों का नामांकन नहीं हो सका था । लिहाजा बच्चों की हित में विभाग का यह अति महत्वपूर्ण निर्णय है ।
