प्रयागराज । डीआरएम दफ्तर में वेलफेयर इंस्पेक्टर परीक्षा का फॉर्म न भर पाने से नाराज रेलवेकर्मियों ने इसकी सूचना ठीक से न प्रसारित करने का आरोप लगाया है ।
उनका कहना हैकि प्रयागराज मंडल में कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए जारी अधिसूचना का प्रचार-प्रसार ठीक से नहीं हुआ इसके कारण वो फॉर्म नहीं भर सके । कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक पे मैट्रिक्स लेवल-6 के 35 फीसदी रिक्त पदों को भरने के लिए विभागीय परीक्षा होनी थी । कार्मिक विभाग ने 28 मार्च को अधिसूचना जारी की और आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल थी ।
कर्मचारियों का कहना है कि इस विभाग के कुल 120 कर्मचारियों में से 30 कर्मचारी इस परीक्षा में बैठने की अर्हता रखते हैं । लेकिन उन्हें भी सूचना नहीं मिली । इस बारे में प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह बताया कि 500 से अधिक आवेदन आए हैं । अगर कार्मिक विभाग ने प्रचार प्रसार न किया होता तो इतने आवेदन कैसे आते ।
