फतेहपुर । जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी नहाने गए साथियों में दो की नदी में डूब कर मौत हो गई । जबकि चार साथियों को ग्रामीणों द्वारा डूबने से बचा लिया गया । घटना की जानकारी से इलाके में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे ।
खखरेरु थाना क्षेत्र के परवेजपुर गांव में गुरूवार को यमुना नदी नहाने गए अलग अलग गांव के छह युवक अचानक नदी में डूब गए । जिसमें दो युवकों की नदी में डूबने से मौके पर मौत हो गई । जिसमे मोहम्मद हसनैन खान पुत्र एहसान खान निवासी हकीमपुर खंतवां और मोहम्मद फैसल खान पुत्र अरशद खराद वाले निवासी जहांगीर नगर गहुरा की मौत हो गई ।
इस बीच चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह चार साथियों वकार अहमद पुत्र मोहम्मद खुर्शीद अहमद निवासी अंजना कबीर,फैज अहमद पुत्र अक़ील अहमद निवासी कबरा, अनश खान पुत्र आफाक खान निवासी हकीमपुर खंतवा, हसन उल्ला पुत्र हबीब उल्ला निवासी हकीमपुर खंतवा को यमुना नदी से किसी तरह डूबते हुए जान बचा ली गई । वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।
