फतेहपुर । प्रभारी अधिकारी, संयुक्त कार्यालय, कृते जिलाधिकारी ने बताया कि जैसा की आप अवगत है कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होता है । इस वर्ष भी दशम् “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के सफल आयोजन हेतु योग क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों आदि का सहयोग लेते हुये अधिकाधिक जन सहभागिता के साथ “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” कार्यक्रम को समारोहपूर्वक आयोजित किये जाये । प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उपर्युक्त कार्यक्रम दिनांक 21/6/2024 को प्रातः 06.00 बजे से 07:00 बजे तक मनाये जाने के निर्देश दिये गये है ।
अतः आप से अपेक्षा की जाती है कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 का व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए उपरोक्त निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित कराकर जन सामान्य को योग क्रिया से लाभान्वित/जागरूक कराने का कष्ट करें ।
