फतेहपुर । जनपद में भारतीय किसान यूनियन और राजनैतिक की मासिक बैठक नहर कॉलोनी निरीक्षण भवन में संपन्न हुई । जिसमें खागा कोतवाली के एक गांव के रविकरण सिंह उर्फ मक्खन सिंह द्वारा चकबंदी विभाग और खागा उप जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में अपमानित करने पर आत्महत्या करने को लेकर बैठक की गई । जिसमें निर्णय लिया गया कि दूसरी अधिकारी वह कर्मचारी को दंडित किया जाए नहीं तो बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा । साथ ही मांग की गई कि आसोथर में सुजानपुर माइनर में पानी दिया जाए और 28 जून को विद्युत पीडब्ल्यूडी व ब्लॉक संबंधी समस्याओं को लेकर बाबा ब्लॉक में किसान पंचायत की जाएगी । साथ ही गांव गांव संगठन को मजबूत करने की रूपरेखा तय की गई ।
आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,छोटे सिंह,डॉक्टर लल्लन,महेंद्र सिंह,उमेश सिंह,मोहम्मद आजम,बबलू सिंह,दीपक गुप्ता,उत्तम द्विवेदी,चंद्रभान सिंह,सोनू सिंह ,बहुवा सोनू सिंह,असोथर प्रमोद सिंह,राधे श्याम पासवान,रवि मौर्य आदि लोग मौजूद रहे ।
