फतेहपुर । नमामि गंगे योजना के तहत किसानो को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है । इसी क्रम में लखनऊ बाईपास कृषि भवन से शुक्रवार को जिले से किसानो का एक जत्था बस द्वारा राजकीय कृषि विद्यालय चिरगांव झांसी के लिए रवाना हुआ ।
यहाँ चिरगाव के प्रधानाचार्य बिनोद सचान किसानो को जैविक खेती की बारीकियाँ,लागत व आमदनी के गुर सिखायेगें । उपकृषि निदेशक फतेहपुर राममिलन सिंह परिहार व नमामि गंगे के योजना प्रभारी रवी कुमार एवम ईश एग्रीटेक के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जितेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखा बस को रवाना किया ।
इस मौके पर मुख्य रूप से फील्ड ऑफिसर अरविन्द कुमार,रामेन्द्र पटेल,जय प्रकाश आदि रहे ।
