फतेहपुर । आगामी 24 जून को सेवायोजन कार्यालय परिसर मे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 24 जून 2024 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिं ग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा । रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है ।
जिसमें पीपल दी आनलाइन सर्विसेज हेतु हाईस्कूल, इंटर, स्नातक आई टी आई व डिप्लोमा उर्तीण, आयु 18 से 26वर्ष, वेतनमान रू. 12800 से 15000 प्रतिमाह पर साक्षात्कार द्वारा तथा एस. आई.एस.इंडिया लिमिटेड हेतु हाईस्कूल, इंटर उर्तीण, लम्बाई 165 सेमी, सीना 80 सेमी से 85 सेमी,आयु 19 से 40 वर्ष एवं वजन 56 किग्रा शारीरिक दक्षता उर्तीण अभ्यर्थियों का वेतनमान रू12000 से 25000 के लिये चयन कर सेवायोजित किया जायेगा ।
