फतेहपुर । प्रतियोगी परिक्षाओं की निशुल्क कोचिंग मे प्रवेश हेतु 28 जून को होगी ।
यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निः शुल्क कोचिंग का संचालन जनपद के तहसील सदर में राजकीय इण्टर कॉलेज केन्द्र के रूप तथा तहसील खागा में सुखदेव इण्टर कालेज व राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालय खासमऊ खागा में उपकेन्द्र के रूप में संचालन किया जा रहा है । जिसमें यू०पी०एस०सी/ यूपीपीएससी, एन०डी०ए०/सी०डी०एस०,नीट एवं जे०ई०ई० की कक्षायें संचालित की जायेगी ।
उक्त निःशुल्क कोचिग में वर्ष 2024-25 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 28 जून 2024 को समय पूर्वाहन 11:00 से 12:00 अपरान्ह तक राजकीय इण्टर कालेज आबूनगर फतेहपुर में सम्पन्न होगी । अतः जिन अभ्यार्थियों द्वारा आवेदन किये गये है वे 26 जून 2024 से किसी भी कार्य दिवस में समय प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक राजकीय पुस्तकालय (मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पुस्तकालय) से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है । प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थी 28 जून 2023 को समय पूर्वाहन 10:00 राजकीय इण्टर कालेज आबूनगर में उपस्थित हो ।
