
फतेहपुर । छत्रपति शाहूजी महाराज के जन्मोत्सव पर विभिन्न संगठनों ने विशाल शोभा यात्रा निकाली । शोभा यात्रा नहर कॉलोनी से चल कर सरदार पटेल चौराहा, वर्मा चौराहा, ज्वालागंज बस स्टॉप, सदर अस्पताल, डाक बंगला,कर्पूरी ठाकुर चौराहा, चक्रवर्ती सम्राट अशोक चौराहा,शाहू जी महाराज चौराहा पर समापन हुई ।
कार्यक्रम के आयोजक मुन्ना लोधी जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं सहयोगी संगठन बाबा साहेब अंबेडकर विकास समिति, पाल सामुदायिक उत्थान समिति, अखिल भारतीय लोधी महासभा, अखिल भारतीय यादव महासभा, पटेल सेवा संस्थान, मौर्य कुशवाहा उत्थान समिति, सविता समाज उत्थान सेवा समिति, साहू राठौर चेतना महा समिति,उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा,कोरी महासेवा समिति, भीम आर्मी एकता मिशन,पासी कल्याण समिति, संयुक्त सामाजिक एकता मंच फतेहपुर, संत गाडगे सेवा समिति, बौद्ध सेवा समिति फतेहपुर बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क,भारतीय विद्यार्थी मोर्चा,भारत मुक्ति मोर्चा, भारतीय युवा मोर्चा, भारतीय बेरोजगार मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ,राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा भारतीय विद्यार्थी मोर्चा छात्र प्रकोष्ठ, भारत मुक्ति मोर्चा महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय अति पिछड़ा अनुसूचित जाति जागृति मोर्चा के लोग शामिल रहे ।
इस कार्यक्रम में जयचंद्र यादव, डॉ. फूल सिंह लोधी, बालेंद्र पटेल, संदीप यादव, अश्विनी यादव, विकास गौतम, राजू गौतम, कामता पासवान,मनोज पासवान,फूल सिंह मिस्त्री, अवधेश प्रजापति, राजेश बौद्ध,अजय राव,मुकेश पटेल,दिलीप पटेल,गंगा प्रसाद लोधी, वंदना पटेल आदि लोग मौजूद रहे ।