फतेहपुर : गाँधी सभागार कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण कार्यो की समीक्षा बैठक सहायक रिटरिंग अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ सम्पन्न हुई । उन्होने कहा कि आपस मे समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ कार्य करे ।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने स्तर से बैठक कर कार्यवृत फ़ोटो के साथ भेजे। बूथों का भौतिक सत्यापन शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करे और बूथवार फार्म प्राप्त हुए है ।
जिनका 10 प्रतिशत फार्मो का भौतिक सत्यापन किया जाय । तथा बीएलओ के रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया जाए । साथ ही साथ आनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की जॉच कराना सुनिश्चित करें । इसके साथ ही सभी प्रकार के प्रपत्रों का आनलाइन फीडिंग समय से पूरा कराये । उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बीएलओ के द्वारा प्राप्त फार्म का गहराई से अध्ययन करेंगे और छोटी-बड़ी कमियों को बीएलओ दूर करें और आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर लगाकर सभी फार्म की फीडिंग कराएंगे ।
मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है । जिसमे फार्म 6,7 एवं 8 एवं 18 से 19 वर्ष की उम्र के मतदाताओं के जो फार्म प्राप्त हुये है । उन्हें बी०एल० ओ0,सुपरवाईजरों,सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्राप्त फार्मों को अपने-अपने बूथवार सही प्रकार से जॉच कराये और फीड कराये ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी , समस्त उप जिलाधिकारी,समस्त खण्ड विकास अधिकारी,समस्त खंड शिक्षा अधिकारी,सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित संबधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
