फतेहपुर : विकास मंच के जिला महासचिव,प्रख्यात वक्ता समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाले 48 वर्षीय डॉ देवेंद्र श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे ।सूत्रों की माने तो हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया । हालांकी पिछले 2 वर्षों से वह किडनी के पेशेंट रहे हैं और उनकी लगातार डायलिसिस भी चल रही थी । लेकिन कभी भी किसी को एहसास नहीं होने दिया कि वह मौत के इतने करीब खड़े हैं और बार-बार मौत को मात देने का काम करते रहे । लेकिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए आखिरकार मौत बाजी मार ही ले गई । हमेशा अपनी उर्जा के बलबूते लोगों की प्रेरणा बने रहें और सामाजिक सेवा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे । वही उनके अंतिम दर्शन के लिए भिटौरा घाट में जनसैलाब उमड़ पड़ा । जिनको भी उनके अकस्मात मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई । भिटौरा घाट की ओर जाता नजर आया ।
इस दौरान सदर विधायक विक्रम सिंह ने भिटौरा घाट में नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा डॉक्टर देवेंद्र ऊर्जा के धनी व्यक्ति थे । पर उनके शरीर ने उनका साथ नहीं दिया । जिसके चलते आज वह हम सबके बीच नहीं रहे पर उनकी कमी की भरपाई कोई नहीं कर सकता ।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा की विश्वास ही नहीं होता की डॉक्टर देवेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे ।
इस अवसर पर फतेहपुर के तमाम गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे । जहां उन्हें अंतिम विदाई दिया तो वही भिटौरा में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए ।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा,भाजपा नेता अन्नू श्रीवास्तव,भाजपा जिला प्रवक्ता विवेक श्रीवास्तव,नामित सभासद धनंजय द्विवेदी,शैलेश श्रीवास्तव,बृजेश श्रीवास्तव,रामजी श्रीवास्तव,अभिषेक श्रीवास्तव ,गोपेन्द्र श्रीवास्तव,अभिषेक शुक्ला,उत्कर्ष श्रीवास्तव,आनंद मान सिंह,अनिल वर्मा,साहित्यकार प्रवीण प्रसून श्रीवास्तव, डॉक्टर संदीप उत्तम,साहित्यकार नवीन शुक्ला,सुरेश श्रीवास्तव, ओ पी मौर्या,मुन्ना मौर्य,रितेश गुप्ता उर्फ गोल्डी,वीपी पांडे, अजय सिंह,आदेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दिया ।
हम आपको बता दें कि डॉक्टर देवेंद्र श्रीवास्तव अपने पीछे एक 2 साल की बेटी व पत्नी छोड़ गए हैं ।
