कानपुर । चुन्नीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश के निर्देशानुक्रम में जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर हेतु पांच दिवसीय उपचारात्मक शिक्षण मॉड्यूल एवं अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल मनोज कुमार द्विवेदी व उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य कानपुर नगर राजेश कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।


इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी प्रतिभागी बेहतर ढंग से प्रशिक्षण लेकर अपने जनपदों में प्रशिक्षण संपन्न कराते हुए कक्षा-कक्ष में उपचारात्मक शिक्षण प्रक्रिया को क्रियान्वित करें । इस दौरान प्राचार्य डायट कानपुर नगर राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह हमारे ऊपर एक प्रश्न चिन्ह है कि हमें उपचारात्मक शिक्षण की आवश्यकता पड़ रही है । यदि पूरी जिम्मेदारी से शिक्षक अपनी दायित्व का निर्वहन करें और अपने दायित्व का निर्वहन करें तो शायद हमें इस प्रकार के उपचारात्मक शिक्षण की आवश्यकता नहीं होगी ।
कानपुर मंडल के सभी जनपदों की डायट से एक-एक प्रवक्ता हिन्दी और अंग्रेजी माध्यमिक से दो-दो शिक्षकों सहित कुल 36 मास्टर ट्रेनर प्रतिभाग किया ।
जानकारी के मुताबिक बतातें चलें कि उपचारात्मक शिक्षण का उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना जिन्हें कक्षा शिक्षण के दौरान अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप जटिल अवधारणाओं और कौशलों को सिखाने में कठिनाई होती है ऐसे बच्चों को अपेक्षित अधिगम स्तर पर लाने का प्रक्रियागत प्रयास है ।
वही प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में डायट कानपुर नगर से प्रवक्ता दीपू देवी,दीपिका पाठक,अज़ीज़ुर्रहमान एवं माध्यमिक (राजकीय) से गरिमा मिश्रा एसआरजी, दीपक शुक्ला एसआरजी, जगदीश यादव सहायक अध्यापक, राजकुमार सहायक अध्यापक आदि लोग मौजूद रहे ।
