फतेहपुर । श्री बांके बिहारी मन्दिर परिसर शांतिनगर फतेहपुर में आदर्श व्यापार मंडल के सौजन्य से जिलाधिकारी सी. इंदुमती,मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व ) अविनाश त्रिपाठी,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप,उप जिलाधिकारी सदर,अपर उप जिलाधिकारी,ए0आर0टी0ओ0(प्रशासन) आदि ने पीपल,अशोक,नारियल आदि के पौध रोपित किये ।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी है इससे वातावरण सुन्दर एवं स्वच्छ रहेगा और शुद्ध हवा मिलेगी । इसके लिए हम सभी का दायित्व है कि एक–एक पौधा अवश्य रोपित करे साथ ही संरक्षण भी करे ।
इस अवसर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग,आदर्श व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ० माधुरी साहू, आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, आदर्श व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, आदर्श व्यापार मंडल जिला महामंत्री अमित शरण बाबी,अभय गुप्ता,विनोद गौतम, विनोद कसेरा, अमित सोनी सहित अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण सहित छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे ।
