कानपुर । सरसौल ब्लॉक के प्रेमपुर गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में भारतीय सेना 137 सीईटीएफ बीएन (टीए) 39 जीआर द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गंगा टास्क फोर्स से सूबेदार समर जीत सिंह ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । जिसमें फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए इस दौरान गंगा टास्क फोर्स द्वारा लोगों को पौधे भेंट किए गए । समरजीत सिंह ने कहा कि कम से कम एक पौधा लगाकर उसे सुरक्षित रखने का प्रयास करें । कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से दिन पर दिन पर्यावरण दूषित होता जा रहा है । इसके बचाव और संरक्षण के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा ।
इस दौरान सीएचओ दीपाली सिंह ने कहा कि कोरोना काल में आई आपदा ने लोगों को प्रकृति के महत्व को समझा दिया है । उन्होंने कहा कि इस समय हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है । यदि हमने पौधे नहीं लगाए व उनका ध्यान नहीं रखा तो आने वाले समय में हमें आक्सीजन की कमी एवं अनेकों बीमारियों से ग्रसित होना पड़ेगा ।
उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने जन्मदिवस पर एक-एक पौधा अवश्य लगाए जिससे वातावरण हरा-भरा बना रहे । कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों को पर्यावरण स्वच्छता की शपथ दिलाई गई ।
इस मौके पर अंशुमान सिंह,बीपीएम ब्लाक सरसौल,रामशंकर तिवारी नेहरू युवा केंद्र कानपुर, अमरीश उत्तम प्रधानपति बड़ागांव, अजंलि उत्तम, आशा बहुओं से शोभा, अनिता, मीना, सुधा, आंगनवाड़ी से नीलम, उर्मिला, शिवकांती, विमला, पुष्पा उत्तम आशा संगनी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं समेत स्कूली बच्चे मौजूद रहे ।
