फतेहपुर । अच्छा भाव पाने के लिए किसान शीतगृहो से अपना आलू निकाल कर मंडी ले जाए । िला उद्यान अधिकारी डॉ० रमेश पाठक द्वारा जानकारी दी गयी कि आज मण्डी भाव के अनुसार आलू थोक मूल्य रू0 2375/- प्रति कु0 व फुटकर भाव 3500/- प्रति कु० चल रहा है ।
जनपद के कृषकों का आलू शीतगृहों में भण्डारित हैं । ऐसे में किसानों को आलू की फसल का अच्छा दाम लेने के लिए शीतगृह से भण्डारित आलू की निकासी तीव्र गति से करते हुए मण्डियों में विक्रय करें ।
जिला उद्यान अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रभारियों द्वारा जनपद में आलू की स्थिति का जायजा लेने तथा आलू की नियमित निकासी के लिए विभिन्न शीत गृहों का निरीक्षण किया गया तथा मण्डियों में चल रहे आलू के बाजार भाव की विस्तृत जानकारी ली गयी । जनपद में 22 निजी शीतगृह संचालित है । जिसमें कृषको द्वारा 123354.93 मी०टन आलू का भण्डारण किया गया है । वर्तमान में अभी तक 22498.31 मी०टन आलू की निकासी की गयी है । जो कि कुल भण्डारण का 18.23 प्रतिशत है । शीतगृहों से आलू की पर्याप्त निकासी आलू के बाजार भाव के विनियमन एवं मंडियों में आलू की आवक नियमित रूप से बनाये जाने हेतु जनपद के शीतगृह स्वामियों को भी सलाह दी जाती है कि वह भी आलू किसानों की नियमित रूप से आलू निकासी करने के लिए प्रेरित करें ।
