फतेहपुर । जनपद की 67 छात्राओं की कैरियर काउंसिलिंग की गई ।
जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि कमला बालिका इण्टर कालेज खागा में कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें जिला सेवायोजन अधिकारी एवं शशॉक पान्डेय,प्रभारी कॅरियर काउन्सिलिंग जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा संस्थान की 67 छात्राओं को जीवन में अनुशासन का महत्व, समय के प्रबंधन, तकनीकी शिक्षा के बाद अवसर स्वतः रोजगार प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी, कॅम्प्यूटर की उपयोगिता एवं भारत सरकार व राज्य सरकार की स्वतः रोजगार से सम्बन्धित योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ ही प्रतिभागियों की कॅरियर सम्बन्धी जिज्ञासाओ का समाधान किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्रधानाचार्य अनामिका द्वारा की गयी । कार्यक्रम में संस्थान की प्रीती यादव,रजंना अग्निहोत्री उपस्थित रही । कार्यक्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय से एम०के०यादव एवं चन्द्रकिशोर उपस्थित रहे ।
