फतेहपुर । राष्ट्रीय लोक अदालत का आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिला जज की अध्यक्षता में आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फतेहपुर अजय सिंह प्रथम ने बताया कि रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आज आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर ,ग्राम न्यायालय बिन्दकी, वाह्य न्यायालय बिन्दकी, तहसील सदर,खागा,बिन्दकी फतेहपुर में किया जा रहा है ।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आज उद्घाटन रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के कर कमलो द्वारा विटनेश कक्ष दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रणंजय कुमार वर्मा एवं अजय सिंह-प्रथम, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन किया गया, अपने आर्शीवचनो में सभी न्यायिक अधिकारियो को इस लोक अदालत मे अधिकाधिक मामलो को निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया गया एवं सभी न्यायिक अधिकारियो को यह निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक संख्या में वादो को सुलह समझौता केन्द्र में प्रेषित किया जाये । जिससे वादो का निस्तारण सुलह समझौता के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में हो सके ।
आज दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर,खागा न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय,बिन्दकी परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर फतेहपुर, समस्त तहसील परिसर, समस्त नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायत परिसर, श्रम कार्यालय परिसर, समस्त विद्युत वितरण खण्ड परिसर, कार्याल दूर संचार एवं जनपद फतेहपुर में संचालित समस्त बैंको द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ।
उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा द्वारा कुल 02 वाद का निस्तारण करते हुए 263416 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अमित पाल,प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय के द्वारा 48 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया एवं चिंताराम,अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, फतेहपुर द्वारा 26 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया ।
धनेन्द्र प्रताप सिंह पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधि करण द्वारा 72 मोटर दुर्घटना याचिकाओं का निस्तारण करते हुए 44172914 रु0 का प्रतिकर दिलाया गया ।
मो0 इलियास अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 1 द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुये 500 रुपए अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया । अनिल कुमार VI विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम द्वारा 11 वादों का निस्तारण किया गया ।
अवजीत भूषण,विशेष न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट द्वारा 161 वाद का निस्तारण करते हुए 167000 रू0 अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
पृथ्वीपाल अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत,फतेहपुर द्वारा कुल 03 वादो का निस्तारण करते हुये 1366000 रू0 अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
आशुतोष,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वारा 4712 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 198681 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
मो0 साजिद,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 2 द्वारा 523 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 63220 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अंकुर चित्रांशी ,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 3 द्वारा 02 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 600 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अनुपम कुशवाहा,सिविल जज (सी०डि०)एफ0टी0सी0 द्वारा 439 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 182441/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
प्रत्युश गुप्ता,ग्राम न्यायाधिकारी,ग्राम न्यायालय बिन्दकी,द्वारा 1685 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 5134/- रू0 अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अंकिता सिंह-तृतीय,सिविल जज(जू०डि) फतेहपुर द्वारा 06 दाण्डिक वादों का निस्तारण किया गया ।
नंन्दनी उपाध्याय,न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 14 वादों का निस्तारण करते हुए 5600/- रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
बिन्दु यादव, अपर सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं० 7 द्वारा 55 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 16300 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
भावना साहू,अपर सिविल जज(जू०डि) कोर्ट न0- 01,द्वारा 628 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 55413/- रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अरुण कुमार टए सिविल जज (जू०डि) खागा,द्वारा 1816 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 2840730/-रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
राजस्व न्यायालयों एवं नगर पालिका द्वारा कुल 56195 वादों का निस्तारण करते हुए 8265629/- अर्थदण्ड जमा कराया गया ।
जनपद के बैंकिंग संस्थानों द्वारा 1043 वादो का निस्तारण करते हुये 99856549 रूपये वसूल किया गया । विद्युत विभाग द्वारा 872 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 1004715/-रू0 शुल्क वसूला गया ।
श्रम विभाग द्वारा 205 वादों का निस्तारण करते हुये 1527981/-रु0 अर्थदण्ड के रुप में जमा कराया गया । उपभोक्ता फोरम द्वारा कुल 08 वादो का निस्तारण करते हुये 1066351/-रु वसूल कराया गया एव ंबी.एस.एनएल. द्वारा ।
इस प्रकार उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 63200 वादों का निस्तारण कर 159487894/ रू० अर्थदण्ड वसूल किया गया ।
वही अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा एवं समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण, अधिवक्ताओं,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवम मीडियाकर्मियों को लोक अदालत को सफल बनाने एव सहयोग करने हेतु हार्दिक अभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
