फतेहपुर । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल ने अपने 26वें स्थापना दिवस का धूमधाम से आयोजन किया । इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से बच्चों ने दर्शकों को समृद्ध और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किए ।
इस आयोजन में आए मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार व विशिष्ट अतिथियों विद्यालय प्रबन्धक सुनील श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव,डायरेक्टर इंजीनियर प्राची श्रीवास्तव, सी.पी.एस. फतेहपुर की प्रधानाचार्या डॉ. पद्मालया दास चौधुरी, रेखा श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव,नीलम सिंह,प्रखर सिंह,मयूर श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, सीपीएस यूपी बोर्ड के प्रधानाचार्य आशुतोष पाण्डेय,विद्यालय प्रशासक लालजी श्रीवास्तव, आदर्श सरस्वती जान मंदिर के प्रधानाचार्य अमर सिंह,इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्य सी.पी. गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में नन्हें मुन्ने बच्चों ने रोली से तिलक करके पुष्प गुच्छ भेंट करके,स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया । विद्यालय के स्थापना दिवस पर तैयार की गई डॉक्युमेंट्री फिल्म आरंभ अ सागा पर आधारित मनमोहक, शानदार नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उत्सव को सजाया ।
मुख्य अतिथि ने बच्चों के द्वारा की गईं प्रस्तुतियों कार्यक्रमों की और विद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों की भूरि भूरि सराहना व प्रशंसा की साथ ही छात्रों को प्रेरित करने के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने आए हुए मुख्य अतिथि वह विशिष्ट अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया साथ ही विद्यालय की स्थापना उत्कृष्ट बोर्ड रिजल्ट,उन्नति सफलता और विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्टेट व नेशनल स्तर पर विशेष पुरस्कारों को प्राप्त करने के किए गए प्रयासों आदि की जानकारी प्रदान की । उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि विद्यालय की उन्नति और सफलता के लिए वे निरंतर नित्य नए-नए प्रयोग व क्रियाकलाप के अवसर बच्चों को उपलब्ध कराती हैं । ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सम्भव हो सके ।
विद्यालय प्रबन्ध तन्त्र द्वारा 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु विविध पुरस्कार प्रदान किए गए ।
आए हुए मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों को डायरेक्टर मैम प्राची श्रीवास्तव द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया और उनके अमूल्य समय देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया ।
अंत में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती रीना शुक्ला ने आए हुए अतिथियों विशिष्ट अतिथियों अभिभावकों शिक्षकों,ऑफिस स्टाफ और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का धन्यवाद अर्पण किया । इस प्रकार,चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल ने अपने 26वें स्थापना दिवस को एक सफल और यादगार आयोजन बनाया, जो बच्चों के विद्यालयी जीवन में गर्व और हर्षपूर्ण भावनाओं को साझा करता है ।
