– छः सूत्रीय मांगों को लेकर खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन
बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खण्ड परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय प्रधान संघ देवमई द्वारा मनरेगा के तहत होने वाले कार्यो में आ रही कठिनाइयों के संदर्भ में प्रदर्शन किया गया और जिलाधिकारी को नामित छय सूत्रीय ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी संजय गुप्ता को सौपा ।
सौपे गये ज्ञापन में मांगें की गई कि टीए सचिव के द्वारा की गई कार्यो की फोटोग्राफी न जाने के कारण भुगतान नहीं हो पाता है । जीपीएस द्वारा कार्यस्थल की फ़ोटो पांच एंगल से मांगी जाती है और मजदूरों की हाजिरी ऐप्स के जरिए की जाती है जबकि फतेहपुर को छोड़कर अन्य जनपदों में ऐसे नियम नही है जो न्याय संगत नही है । मनरेगा के तहत पक्के कामों का भुगतान दो वित्तीय वर्षों से नही हुआ है जिस कारण इस वित्तीय वर्ष में पक्के कार्य पूरा करा पाना मुश्किल हो रहा है । विगत तीन वर्षों वृक्षारोपण हेतु वाहन का खर्च प्रधानों द्वारा किया जा रहा है । जो इस वर्ष नही किया जायेगा । शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी 237 रुपये है जबकि स्थानीय मजदूरी 400 रुपये है जिस कारण मजदूर मिलना कठिन हो गया है,शासन द्वारा निर्धारित सामग्री मूल्य बाजार में मिल रही सामग्री से काफी कम है जिस वजह से गुणवत्तापूर्ण कार्य असम्भव हो गए हैं ।
देवमई प्रधान संघ के अध्यक्ष रघुवंश यादव ने कहा कि उपरोक्त मांगे पूरी न होने तक हम लोग कार्यो का बहिष्कार कर रहे है । अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम लोग अपना इस्तीफा देने पर मजबूर होंगे ।
इस मौके पर प्रधानों व प्रतिनिधियों में रघुवंश यादव, लक्ष्मी कांत, मनोहर,आशू मिश्रा,सुशील कुमार,अजित कुमार,प्रकाश यादव,अनिल ,शिवबाबू,शोएब,जयराम पासवान,ब्रजेंद नारायन,शिव सागर,चंद्रशेखर ,रामसागर,अमिता पांडेय,अशोक सहित आधा सैकड़ा प्रधान उपस्थित रहे ।
