बिन्दकी/फतेहपुर । पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करते हुए आज जय_जवान_जय_किसान के सम्मान में कृषि उत्पादन मंडी समिति बिन्दकी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें शास्त्री जी के नारों के साथ स्वदेशी परिधान धोती-कुर्ता तथा स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ- साथ प्रकृति के संदेश को समझने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया गया । वरिष्ठ कृषकों की गरिमामयी उपस्तिथि ने सभी को अभिभूत कर दिया ।
इस मौके पर मंडी सचिव इंद्र कुमार,कृषि विपणन निरीक्षक मनीष प्रताप सिंह,सुश्री स्वादेकिन,विवेक कुमार,वीरेन्द्र कुमार,नरेश कुमार, ललित आदि उपस्थित रहे ।
