फतेहपुर । फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाइंस इलाके में रिटायर्ड फौजी हरि शंकर के यहाँ हुई 50 लाख की चोरी का थाना कोतवाली पुलिस,एसओजी व सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंद घंटों में घटना का सफल खुलासा कर दिया । चोरी की घटना का मास्टर माइंड पीड़ित का बेटा ही निकला ।
चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि पीडित का बेटा ऑनलाइन गेम में लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये गवां दिए थे । रिटायर्ड फ़ौजी के घर पर रखे हुए 50 लाख रुपए की नगद रकम जो नया मकान लेने के लिए थे । चोरी की सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया ।
उपरोक्त घटनास्थल घर के तीसरी मंजिल पर है । कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया गया तथा कमरे के अंदर जाने का अन्य कोई रास्ता नहीं है । पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण के लिए एसओजी, सर्विलास सहित 05 टीमों का लगाया गया था ।घटनास्थल के निरीक्षण तथा परिस्थिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पीड़ित परिवार से पूछताछ की गयी तो पाया कि हरिशंकर सिंह चौहान जो की रिटायर्ड कैप्टन है । जिनका लड़का रमन सिंह चौहान, जो नेवी में कार्य करता है व माह जनवरी 2024 को घर वापस आया था ।
रमन से कडाई से पूछताछ की गई तो बताया कि वह लगभग दो वर्ष से ऑनलाइन गेम डेल्टा 999 का लती है । जिसमें वह अपने सैलरी का लगभग 80 लाख तथा पिता द्वारा जमीन खरीदने के लिये रखे लगभग 50 लाख रुपये व ऑनलाइन गेम से ही जीते लगभग 10 लाख रुपये हार गया था । घर रखे रुपये जब भी जरुरत पडती थी । मां से चाबी लेकर निकाल लिया करता था । सोमवार को जमीन की रजिस्टरी होनी थी । जिसका बयाना 7.5 लाख रुपये निकाल कर रमन द्वारा ही दिया गया था । पैसा खत्म हो जाने पर पिता के भय के कारण माँ के साथ मिल कर चोरी की झूठी घटना की अफवाह फैला दी ।
