फतेहपुर । जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में जिलाधिकारी सी० इन्दुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में भूमि विवाद,पुलिस सुरक्षा, बैंक से ऋण सम्बन्धी, पेंशन, शिक्षा,चिकित्सीय समस्याएँ, आर्थिक सहायता, सैनिकों से कुल 25 शिकायते प्राप्त हुई । जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतीपत्रों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विभागो को प्रेषित करते हुए तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए तथा जिला सैनिक बन्धु की बैठक प्रत्येक माह कराये जाने के निर्देश जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को दिये । उन्होंने पिछली बैठक में आए शिकायती पत्रों के निस्तारण की पुष्टि की और निर्देश दिए जिन विभागो की आख्या नहीं आयी है । तत्काल आख्या दे । उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिक के आवेदनों को निस्तारित करे कि सूचना संबंधित को दे ।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी न्यायिक,सीओ सिटी,उपजिलाधिकारी सदर,कोषाधिकारी ,जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी,उपाध्यक्ष कर्नल विभय मान सिंह,जिला पूर्ति अधिकारी,जिला लीड बैंक मैनेजर,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी,जिला सेवायोजन अधिकारी ,खण्ड विकास अधिकारी असोथर,जिला सैनिक बन्धु उपस्थित रहे ।
