– साफ सफाई ठीक से न होने पर उप मुख्यमंत्री ने सफाई करने वाली संस्था का भुगतान रोकने का दिया निर्देश



फतेहपुर । उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । इसके दौरान सीएमएस कार्यालय जनरल वार्ड,पार्किंग, पर्चा काउंटर, ड्यूटी रजिस्टर, दवा वितरण काउंटर आदि को देखा ।
उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ–सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर,सफाई कराने वाली संस्था का एक दिन का पारिश्रमिक भुगतान रोकने के निर्देश संबंधित को दिए । साथ ही कहा कि अस्पताल परिसर में साफ–सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय ।
उन्होंने कहा कि मरीजों को बाहर की दवाएं किसी भी हाल में न लिखी जाय । वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत करते हुए कुशल क्षेम जाना । उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक/स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित समय तक मरीजों को देखे और उनको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए । मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या न होने दे इसका समय से निराकरण करे । दवा काउंटर में लम्बी लाइने,गर्मी को देखते हुए आवश्यकतानुसार काउंटर,पंखे,कूलर बढ़ाने के निर्देश संबंधितो को दिए ।
इस अवसर पर विधायक अयाहशाह विकास गुप्ता,जिलाधिकारी सी० इन्दुमती,पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना,अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी ,अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा,जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,सीएमएस सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
