
फतेहपुर । आज इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती व डॉ० सत्य नारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त संयोजकत्व में रेड क्रास सोसाइटी के चेयरमैन व आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के प्रकोप से बचाव हेतु चलाए जा रहे अनवरत होमियोपैथिक औषधि वितरण अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तुराब अली का पुरवा के 27 ,कम्पोजिट विद्यालय आदर्श खेलदार के 59 व मवइया स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के 96 कुल 77 बच्चों व 96 वृद्धजनों को बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियो पैथिक औषधि का वितरण किया गया । साथ ही डॉ० अनुराग द्वारा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु बताया गया । जिसमें भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धुलने, शुद्ध पानी का इस्तेमाल करने के लिए बताया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या चन्द्रप्रभा,मीनाक्षी श्रीवास्तव ,वृद्धाश्रम वार्डन नीतू वर्मा उपस्थित रहीं ।
