फतेहपुर : स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओ द्वारा मतदाता जागरूकता की रैली निकाली,रंगोली प्रतियोगिता,प्रेरक संवाद के माध्यम से विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया ।
भारतीय इण्टर कालेज भदबा,प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर ऐरायां,प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर घोष द्वितीय,प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर ऐरायां,प्राथमिक विद्यालय घरवासीपुर धाता ,कम्पोजिट विद्यालय बसावनखेड़ा,सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज खागा,राजकीय हाईस्कूल टेनी में मतदाता जागरूकता रैली निकाल मतदाताओं में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया ।
अभय प्रताप सिंह डिग्री कालेज बिन्दकी में छात्राओ द्वारा रंगोली व पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया गया ।
ललौली इण्टर कालेज ललौली में रैली निकालकर प्रेरक संवाद किया गया ।
