फतेहपुर : मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने विकास भवन सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की ।
उन्होंने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जनपद फतेहपुर में किये जा रहे कार्यो में स्पोर्ट कॉलेज फतेहपुर,कृषि कल्याण केंद्र थरियांव,खजुहा,असोथर,धाता,अमौली,बालिका छात्रावास, हुसैनगंज,मलवा, सहिली, आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ, जनपद चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट का निर्माण, आई०टी०आई० फतेहपुर जहानाबाद,आधुनिक चीरघर में कार्यशालाओं का निर्माण,न्यायिक आवास खागा फतेहपुर, मालिन बस्तियों में आसरा निर्माण,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास,बहुआ,असोथर,ऐराया,गौ संरक्षण केंद्र तेलियानी,तारापुर,ग्राम शाखा,बड़नपुर,कोडर,निरीक्षण भवन खागा,पुलिस चौकी किशनपुर एवं तहसील बिन्दकी में आवासीय/अनवासीय,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,गर्ल्स हॉस्टल बिन्दकी,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अल्लीपुर बहेरा,बकेवर, जहाँगीर,अस्ती वार्ड में सदभाव मण्डप निर्माण आदि बिंदुवार समीक्षा की । उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर समय से कार्य को पूर्ण कराये तथा टी0ए0सी0 टीम द्वारा गुणवत्ता की जांच करायी जाय । कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये कि कार्य मे हिलाहवाली क्षम्य नही होगी । समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण किये जायें । जिन कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि प्राप्त हो गयी है के सापेक्ष कार्य पूर्ण करे ।
इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,पशु मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी,अर्थ एवं संख्याधिकारी,जिला क्रीड़ा अधिकारी,अधिशासी अभियंता विद्युत पी0डब्ल्यू0डी0 अनेक जनपद स्तरीय अधिकारी सहित कार्यदायी संस्था उपस्थित रहे ।
