फतेहपुर : विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में 37 बिंदु मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता कार्यक्रम की मासिक बैठक सम्पन्न हुई । उन्होंने विभागों में चल रही जनहित कल्याणकारी योजनाओं में गोल्डेन कार्ड,पशु टीकाकरण,वैक्सीनेशन,सामुदायिक शौचालय,अमृत योजना,पेयजल योजना,प्रधानमंत्री आवास ग्रामीणशहरी,मनरेगा, पी0जे0एस0वाई,आधार फीडिंग,मत्स्य पालन,कृषि सिंचाई, मुख्यमंत्री समूहिक विवाह,प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, सदभाव मण्डल योजना,कन्या सुमंगला योजना,आंगनबाड़ी केंद्र ,कौशल विकास,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,हेल्थवेथ सेंटर आदि बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ समीक्षा की उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन से जो लक्ष्य प्राप्त हुए है के सापेक्ष योजनाओं को पूर्ण किया जाये ।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में नियुक्ति हो जाने के बाद कई स्वास्थ्य कार्यो में प्रगति नही आ रही है प्रधनाचार्य योजनाओं को ध्यान से देखे और पूर्ण कराये । डी०पी०आर०ओ० को निर्देश दिये कि पंचायत भवन जो अधूरे है कार्य मे तेजी लाकर पूर्ण कराये । अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों की योजनाये पूर्ण हो गई हैं । उन्हें प्रोफार्मा में अंकन है उन्हें हटा दिया जाए । मनरेगा के तहत तालाबों में कार्य कराये ।
उन्होंने कहा विधुत विभाग को निर्देश दिए कि पंचायत विभाग से धनराशि प्राप्त हुई है का समायोजन कराये ताकि लक्ष्य आगे बढ़ जाये । आंगनबाड़ी केंद्र के कार्य पूर्ण हो गये है फोटोग्राफी कराकर पुष्टि कराये।और अधूरे क्रेंदो में तेजी लाकर समय से पूर्ण किया जाये ।
कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसका सही डिटेल आज ही उपलब्ध कराए। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के लक्ष्य प्राप्त है । खादी ग्रामोद्योग अधिकारी बैंको के प्रबंधको से समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों की पत्रावलीयो का निस्तारण कर ऋण उपलब्ध कराये जिससे लक्ष्य प्राप्त हो सके ।
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना (गोल्डेन कार्ड) की प्रगति बढ़ाने की आवश्यकता को बढ़ाया जाये इस बैठक में अर्थ एवं सख्या अधिकारी,पशु मुख्य चिकित्सा अधिकारी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,डी0सी0 मनरेगा, परियोजना निदेशक पी0डी0,इओ नगर पालिका, जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी ,जिला सूचना अधिकारी,अधिशासी अभियंता,जल निगम,पी० डब्ल्यू०डी०,विधुत सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
