फतेहपुर : मतदाता जागरूकता अभियान(स्वीप कार्यक्रम) के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओ द्वारा मतदाता जागरूकता की रैली निकाली, रंगोली प्रतियोगिता, प्रेरक संवाद के माध्यम से विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया ।
धाता इंटर कॉलेज धाता में प्रधानाचार्य जी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान,स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेरक संवाद रोड शो के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को प्रेरित किया गया।श्री मती सुशीला देवी आदर्श बलिका इंटर कॉलेज कोड़ा जहानाबाद-फतेहपुर मे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाचर्या और शिक्षको के द्वारा रैली निकाल कर जागरूक किया ।
शुकदेव इंटर कॉलेज खागा फतेहपुर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । धाता इंटर कालेज धाता में प्रेरक संवाद व रैली निकालकर मतदातओं को जागरूक किया गया ।
सर्वोदय इण्टर कालेज गोपालगंज,प्राथमिक विद्यालय खटौली, शुकुलपुर विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत रैली निकाली गई ।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्टेट आइकॉन स्वीप डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसीलदार सदर रवि यादव की गरिमामयी उपस्थिति में ए0एस0 इंटर कालेज व निवेदिता सिंह गर्ल्स डिग्री कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ।
तहसीलदार सदर रवि यादव द्वारा सभी बच्चों को व उनके अभिभावकों एवं जनमानस तक मतदान अवश्य करें का संदेश पहुँचाया गया व सभी बच्चों से वोटर हेल्पलाइन एप डाऊनलोड करने एवं किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु 1950 नम्बर पर फ़ोन मिला सकते हैं।साथ ही सभी को डॉ० अनुराग द्वारा मतदान व अन्य सभी को जागरूक करने हेतु शपथ भी दिलाई गई साथ ही जल संरक्षण एवं कोरोना महामारी से बचाव हेतु महत्वपूर्ण उपाय बताये गए । इसके बाद ए0एस0 इंटर कालेज के बच्चों द्वारा उत्साह के साथ नारे लगाते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई ।
इस अवसर पर प्राचार्य शिवपाल सिंह, डॉ अपर्णा श्रीवास्तव व अध्यापक धीरज राठौर, चंद्रहास सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, दिनेश कुमार,अशोक अग्निहोत्री,निधान सिंह,श्रीमती ममता राव ,राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार,लेखपाल ओमप्रकाश व प्रमुख सहयोगी आचार्य रामनारायण उपस्थित रहे ।
राजकीय हाई स्कूल कुसुंबी फतेहपुर की छात्राओ द्वारा पोस्टर चिपकाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया ।
श्री राम गोपाल त्रिपाठी इण्टर कालेज विजयीपुर-फतेहपुर मे स्वीप के अंतर्गत बच्चों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
जिसमें प्रथम स्थान कक्षा 10 की छात्रा पूजा देवी,द्वितीय स्थान कशिश कक्षा 11 और तृतीय स्थान खुशी देवी कक्षा 9 ने प्राप्त किया ।
