फतेहपुर : वूमेन हेल्पलाइन से कैसे महिलाएं सहायता प्राप्त कर सकती है को लेकर सूचना जनसंपर्क विभाग की ओर से एक नुक्कड़ नाटक कर महिलाओं को जागरूक किया गया ।
आज बिंदकी तहसील में नायब तहसीलदार धनेन्द्र सिंह,राजस्व निरीक्षक अजय मिश्रा,पी एन पटेल,शिव दर्शन व लेखपालों की मौजूदगी में सूचना विभाग की नाटक मंडली ने नुक्कड़ नाटक कर महिलाओं को स्वरक्षा कैसे करें उन्हें तत्काल प्रभाव से कहां से सहायता प्राप्त हो सकेगी विस्तार से बताकर जागरुक किया ।
नायब तहसीलदार धनेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को स्वरक्षा के प्रति जागरूकता की जरूरत है । नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सूचना विभाग की नाटक मंडली ने जो पहल की है तारीफ योग्य है । उन्होंने वूमेन हेल्पलाइन को महिलाओं के लिए रक्षा कवच बताया ।
