समस्याओं का ज्ञापन धरना प्रदर्शन पर पहुंचे तहसीलदार सर्वेश सिंह गौर को अपनी माँगो का ज्ञापन सौंपा ।
फतेहपुर : किसानों की समस्याएं हल नहीं हुई तो किसान चुप बैठने वाला नहीं है सड़कों पर उतर कर ईट से ईट बजाने का काम किया जाएगा । यह बात आज शुक्रवार को बिंदकी तहसील परिसर में आयोजित किसान मजदूर मोर्चा के धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा ।
उन्होंने कहा कि बार-बार आश्वासन मिलने के बाद किसानों मजदूरों तथा ग्रामीणों की समस्याएं हल नहीं की जा रही है । उन्होंने कहा कि किसान मजदूर आयोग का गठन होना चाहिए । प्रत्येक किसान मजदूर का ₹1000000 का स्वास्थ्य बीमा हो उन्होंने कहा पिछले 11 वर्ष से बिंदकी बाईपास अधूरा पड़ा है इसे पूरा कर आना चाहिए ।
उन्होंने कहा प्रत्येक किसान की 60 वर्ष की उम्र होने पर ₹5000 मासिक पेंशन दी जाए । जिसके चलते किसान अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके । इस मौके पर किसान मजदूर मोर्चा के पदाधिकारी उषा देवी प्रियंका देवी धर्मेंद्र सिंह योगेंद्र सिंह चंद्रिका पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
