फतेहपुर : जनपद के अमौली ब्लॉक क्षेत्र के चांदपुर गांव में शुद्ध पेयजल सरकारी पानी टंकी से बीते वर्षों से जैसे तैसे की जाती थी लेकिन मोटर जलने के कारण बीते दिनों से आपूर्ति पूरी तरह ठप्प है ।जिससे करीब छः गांवों की शुद्ध पेयजल आपूर्ति होती है । वहीं शुक्रवार को विभाग की ओर से मोटर रिपेयर करवा कर के जलापूर्ति की जाए प्रयास किया जा रहा है ।
वहीं समाजवादी पार्टी के जहानाबाद विधानसभा के उम्मीदवार महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद शुक्रवार को चांदपुर में जन सभा की जहां पर वर्तमान सरकार के मंत्री व जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दी कहां जनता ने वोट दिया है तो आप को काम भी करना पड़ेगा नहीं यही जनता आप को सत्ता से निकल फेंकेगी वो दिन दूर नहीं वहीं स्वामी सत्यानंद जी ने कहा की अगर एक सप्ताह के अंदर अगर नया पम्प हाउस का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो अनिश्चित काल तक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा । इसी मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।
