फतेहपुर : सदस्य,राज्य सफाई कर्मचारी आयोग,उत्तर प्रदेश, श्यामलाल बाल्मीकि का जनपद फतेहपुर भ्रमण कार्यक्रम के तहत लोक निर्माण निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की ।
उन्होंने परियोजना निदेशक डूडा को निर्देश दिए कि शासनादेश के अनुसार सफाई कर्मियों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें ।
जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि महिला सफाईकर्मी को नियमानुसार निर्धारित दूरी पर तैनात किया जाए । अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए कि रेल बाजार, मालिन बस्तियों में पानी का ठहराव है को निकाला जाए जिससे बीमारियां न पनप सके ।
उन्होंने कहा कि संविदा सफाई कर्मियों के पीएफ कटौती की गयी है फण्ड की धनराशि कहा जमा है । उसकी निकासी कराकर संबंधित को लाभान्वित किया जाए । सफ़ाई कर्मियों से कहा कि यदि कोई समस्या हो तो लिखित रूप से दी जाए, समस्या का निदान कराया जाएगा ।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासनादेश का उलंघन नही होना चाहिए निहित प्राविधानों के तहत ही कार्य किया जाए । उन्होंने बताया कि सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि कर्मचारियों को अब ठेकेदार नौकरी से नही निकाल सकते है । उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि इज्जत घर बने और लाभार्थियों को शत प्रतिशत दिए जाएं जिसे प्रयोग करने से अनेक बीमारियों से मुक्ति मिलेगी ।
जो सफाईकर्मी सेवानिवृत्त हुए है और लाभ की पत्रावली लंबित है सूची बनाकर दी जाए ताकि कार्यवाही कराकर भुगतान किया जा सके ।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा हमारे समाज को जितनी सुविधाएं दी गई अन्य सरकारों में नही मिला है,संघर्ष करते रहो मंजिल अपने आप कदम चूमेगी तभी विकास संभव है ।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी,ईओ नगर पालिका परिषद फतेहपुर,पीओ डूडा, ईओ बहुआ,बिन्दकी,सहायक श्रमायुक्त सहित स्वास्थ्य व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे ।
