बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के एक तथा कथित सपा कार्यकर्ता ने दूषित मानसिकता के तहत स्थानीय एक पत्रकार के खिलाफ फेसबुक व सोशल मीडिया में गलत पोस्ट करके बदनाम करने की कोशिश की है । पोस्ट वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ लिया है ।
आज पत्रकारों ने कस्बा बकेवर में आपात बैठक करके तथा कथित सपा कार्यकर्ता के उक्त कृत्य की कडी निंदा की और समाज में अराजकता फैलने वाले युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर संवैधानिक कार्यवाही की मांग की गई । पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है ।
बकेवर थाना क्षेत्र के कंशमीरीपुर गांव निवासी केवल सिंह यादव ने अपने मोबाइल फेसबुक एकाउंट से पिछले दिन रविवार को फेसबुक व सोशल मीडिया पर कानपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार के खिलाफ गलत पोस्ट डालकर अभद्र टिप्पणी करके तरह तरह से बदनाम करने की कोशिश की थी । आपत्ति जनक पोस्ट वायरल होने के बाद से पत्रकारों में आक्रोश है ।
उन्होंने बैठक करते हुए कहा कि तथाकथित सपा कार्यकर्ता के इस गलत कृत्य को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा समाज में अराजकता फैलाने वाले आरोपी युवक के आचरण की शिकायत उच्चाधिकारियों सेभी की जायेगी । बैठक के बाद समस्त पत्रकार थाने पहुंचे और बकेवर थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है ।
पुलिस ने कड़ी कार्रवाई किए जाने का आस्वासन दिया है और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले युवक की खोज करवा रही है ।
