फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति एव नमामि गंगे द्वारा पुर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया । गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया ।
गंगा आरती में उद्योगपति एवं व्यापार मंडल आगरा के सन्तोष गुप्ता ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें । गायत्री परिवार के आर. पी. दीक्षित ने कहा कि हम सबको मिलकर अविरल गंगा निर्मल गंगा का संकल्प लेना होगा आचार्य अखिलेश तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया ।
इस मौके पर आचार्य राम तिवारी,गायत्री परिवार के राजदीश यादव, राम स्वरूप गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, रविंद्र सिंह, सतीश द्विवेदी, संतु रस्तोगी,आशा त्रिपाठी,प्रतिमा यादव,विजय लक्ष्मी, श्रद्धा सिंह, सुरेंद्र पाठक,वीरेंद्र साहू कमलेश,मनोज सोनी,आशीष अग्रहरी,गोविंद कुमार ,ओम गुप्ता अनुज गुप्ता,अनिल कुमार मौजूद रहे ।
