कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंस को चोरी कर बाजार में बेचने जा रहे आरोपित को ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया । पुलिस ने पकड़े गए आरोपित से पूछताछ शुरू की जिससे गिरोह का खुलासा हो सके ।
मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के मवइया गांव निवासी ब्रजराज सिंह ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि 21 जुलाई की रात को एक भैंस व उसके 2 वर्ष पड़वा का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया । पीड़ित ने भैंस की खोजबीन करते हुए जानवरों की बाजार माधवबाग पहुंच कर अपनी भैंस को लोडर गाड़ी से उतरते हुए देखा और आरोपी गौरव पुत्र दीपक निवासी नई बस्ती अहिरवा थाना चकेरी कानपुर नगर को मौके से पकड़ कर महाराजपुर थाने लेकर आया गया और पुलिस को सौंप दिया गया । महाराजपुर पुलिस ने आरोपित से पूछताछ शुरू कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है । पुलिस की पूछताछ में उसने भैंस चोरी की बात कबूल की है उसने बताया कि उसके साथ आशीष पुत्र रज्जन लाल निवासी बिराहिनपुर, विवेक कुमार निवासी लख्खा पुरवा उक्त घटना में शामिल रहे । महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
