कानपुर । कानपुर एटीएम सिटी और डीसीपी सेंट्रल ने शुक्रवार को आरटीओ दफ्तर में छापा मारा पुलिस और प्रशासनिक अफसर की छापेमारी होते ही दलाल दीवार बांधकर भागने लगे पुलिस ने घेराबंदी करके पचास से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया पूछताछ के बाद 16 दलालों को अरेस्ट कर लिया बाकी को छोड़ दिया ।
दोनों गेट बंद कर दौड़ा-दौड़ा कर दलाल को पकड़ा डीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार सिंह और एडीएम सिटी राजेश कुमार ने दो एसीपी और 6 थानों की फोर्स के साथ आरटीओ में शुक्रवार दोपहर को छापा मारा । इस दौरान आरटीओ ऑफिस के दोनों गेट को बंद कर दिया गया । आरटीओ के बाहर से लेकर अंदर तक घेराबंदी करके 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जबकि कुछ तो दीवार फांद कर भाग निकले ।
जांच में सामने आया कि इसमें 16 दलाल थे । जिनके हाथों में आरटीओ से जुड़े कई लोगों के दस्तावेज मिले हैं । इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लिया है डीसीपी सेंट्रल राजेश सिंह ने बताया कि दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी अवैध रूप से आरटीओ में पकड़े गए उनके पास कई लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों के साथ ही अन्य कागजात मिले हैं ।
