बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के अकबराबाद गांव के ग्रामीणों द्वारा थाना दिवस में खाद के गड्ढो पर कब्जे की शिकायत राजस्व कर्मचारियों से की गई थी । शिकायत के निस्तारण हेतु राजस्व निरीक्षक मानिक चंद मिश्रा व क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप सिंह ने बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक कान्ती सिंह व पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अकबरावाद गांव में खाद के गड्ढों का सीमांकन किया ।
