फतेहपुर । आज निवार को डॉ० सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर चेयरमैन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जिला कारागार में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए 4 बंदी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण किया गया ।
डॉ० अनुराग द्वारा 4 नए बंदी क्षय रोगियों केशन रैदास, राजू खान, शिवम शर्मा, राजकुमार को पोषण सामग्री (मूंगफली के दाने, सत्तू, चना,गुड़,प्रोटीन पाउडर) प्रदान किया गया । यह सामग्री रोगियों के चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी ।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रमोद त्रिपाठी व प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे ।
