फतेहपुर । आज आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश गर्ग गुट की मासिक बैठक प्रधान कार्यालय गर्ग आवास में संपन्न हुई । जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित शर्मा बॉबी ने किया । बैठक में व्यापारी हित को लेकर कई महत्वपूर्ण चर्चा की गई । कस्बे के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने बताया कि जिला पंचायत के द्वारा सभी व्यापारियों को नोटिस भेजी जा रही है । जो की पूर्व में नोटिस को माफ किया गया था । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि कल 12:00 बजे जिला पंचायत कार्यालय का व्यापारी घेराव करेंगे ।
ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात को रखना का काम करेंगे और व्यापारियों को दी गई नोटिस को वापस कराने का कार्य किया जाएगा । संगठन मजबूती के लिए दस निष्क्रिय लोगों को पदमुक्त किया गया और कुछ नए चेहरों को संगठन में शामिल कर काम करने का मौका दिया गया है । महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ० माधुरी साहब ने कहा कि संगठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा और जब तक आधी आबादी साथ नहीं खड़ी होगी देश प्रगति नहीं कर सकता ।
आज की बैठक में बिंदकी नगर अध्यक्ष निरंजन श्रीवास्तव, खुर्शीद अहमद शाह कस्बे से, आनंद शुक्ला कस्बा अध्यक्ष अंकित गुप्ता, बहुवा कस्बे से इरशाद अहमद,जिला अध्यक्ष अभिनव यादव,उपाध्यक्ष अभय गुप्त,बबल सोनी,अमित सोनी, विनोद गौतम, तरुण पूरवार, अशोक यादव, जयराम यादव, रवि तिवारी, शमीम अहमद, इमरान खान सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे ।
