फतेहपुर । शहर के जयराम नगर साई सिटी इंटर कॉलेज में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की एक बैठक राजू पासवान जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक में मुख्य अतिथि किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट कार्यक्रम में मौजूद रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव कमलकांत तिवारी की मौजूदगी रही । बैठक प्रमुख रूप से संगठन विस्तार को लेकर की गई जिसमें जिला पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्टी एवं प्रकोष्ठों के बनाए गए । जिसमें जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह और जिला महासचिव राजेश सिंह,जिला महासचिव अनिरुद्ध दुबे, जिला सचिव मोबिन व तहसील अध्यक्ष फतेहपुर राजकुमार सिंह, रमेश पासवान बिंदकी विधानसभा अध्यक्ष, दिनेश मिश्रा एवं भिटौरा ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी, असोथर ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश मौर्य, हसवा ब्लाक अध्यक्ष नीरज कुमार,घाता ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश और भूरा पासवान, खजुहा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह यादव, तेलियानी ब्लाक अध्यक्ष सुनील पासवान बनाए गए ।
वहीं युवा के जिला अध्यक्ष पिंटू यादव व उनके साथ युवा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे, हसवा युवा ब्लॉक अध्यक्ष इकबाल शाह एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का नगर अध्यक्ष रियासत अली फतेहपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई । जिसमें मुख्य अतिथि ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई । जिसमें मुख्य अतिथि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है ।
विशिष्ट अतिथि कमलाकांत तिवारी व जिला अध्यक्ष राजू तिवारी सभी साथियों को बधाई दी । साथ ही कहा कि अगली बैठक में सभी लोग अपनी अपनी कमेटी गठन करके जिला अध्यक्ष की देख रेख में सभी पार्टीशन एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष लिस्ट सहित आएंगे ।
बैठक में प्रमुख रूप से शिवसागर लोधी,अनिल पासवान,रवि शंकर, राजपाल पासवान, गुलाब सिंह बदलू, शिवसागर, दिलशाद, शुभम शुक्ला, शुभम यादव आदि लोग मौजूद रहे ।
