फतेहपुर । उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जिले में संचारित मानक विहीन व अवैध नर्सिंग होम द्वारा इलाज के दौरान आम जनमानस को जानमाल के नुकसान के संबंध में अवगत कराया ।
उन्होंने बताया कि जिले में कई वर्षों से उचित चिकित्सालय व्यवस्था न होने के कारण आम जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है । जिले में अवैध नर्सिंग होम काफी संख्या में विगत कई वर्षों से संचालित हो रहे हैं । प्रत्येक वर्ष नए नर्सिंग होम खुलने की बाढ़ सी आ गई है जहां इलाज के नाम पर लोगों का आर्थिक शोषण किया जाता है । जिसमें हजारों जान अब तक जा चुकी है । परंतु प्रत्येक वर्ष प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह सिलसिला अभी तक जारी है जिला अस्पताल कई वर्षों से भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है । जहां इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है । इमरजेंसी पेशेंट को तत्काल शहर से रेफर कर दिया जाता है जिससे कई बार समय से उचित चिकित्सा न मिलने पर मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं । ग्रामीण सेवा क्षेत्र में आने वाली प्रसूता को स्टाफ द्वारा प्राइवेट इलाज करने पर जोर दिया जाता है । जिला अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां की पोटेंसी कम बात कर बाहर से कमीशन की दवाइयां को लिखने का खेल काफी समय से चल रहा है । जहां सस्ती दवाइयां को महंगे दामों पर बेचा जाता है । जिला अस्पताल में उपलब्ध जांचों की रिपोर्ट भी सही से अंकित कर नहीं दी जाती और जांच की विश्वसनीयता पर संदेह की स्थिति रहती है । साफ-सफाई और वार्डों में बीमारी की उचित देखभाल न होना भी गंभीर समस्या है ।
इस अवसर पर मनोज साहू, कृष्ण कुमार तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, जय सिंह,प्रशांत सिंह चौहान,सिराज अहमद खान,सोनू शुक्ला,विमल गुप्ता,राजकुमार,आशीष सिंह, श्रवण कुमार दीक्षित, अशरफ अली, सलामत अली, मोहम्मद इमरान सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
