फतेहपुर । स्कूली एवं यात्री वाहनों की फिटनेस जांच हेतु 04 अगस्त को एक विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन ) फतेहपुर ने बताया कि स्कूली वाहनों एवं यात्री वाहनों की फिटनेस की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अन्तर्गत स्कूली वाहनों एवं यात्री वाहनों की फिटनेस की जांच की जा रही है ।
तदनुक्रम में कार्यालय परिवहन आयुक्त,उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या 01 अगस्त2024 के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, फतेहपुर में स्कूली वाहनों/अन्य प्राइवेट बस की फिटनेस जांच हेतु दिनांक 04.08.2024 (रविवार) को सामान्य कार्य दिवसों की भाँति कार्यालय खोलकर स्कूली वाहनों/अन्य प्राइवेट बस की फिटनेस जांच हेतु शिविर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें स्कूली वाहनों/ अन्य प्राइवेट बस को आवश्यक स्लॉट उपलब्ध कराकर वाहनों की फिटनेस जाच तथा फिटनेस प्रमाण पत्र निर्गत करने की कार्यवाही की जायेगी ।
04 अगस्त 2024 (रविवार) प्रातः 10:00 बजे से अपनी स्कूली वाहनों/अन्य प्राइवेट बस को फिटनेस जांच हेतु कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।
