फतेहपुर । अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैम्प कार्यालय आईटीआई रोड में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में समपन्न हुई । बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा धर्मान्तरण और लव जिहाद पर बने सख्त कानून का बनने पूर स्वागत व अभिनंदन करके प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ बताई गई ।
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि यह कानून से समाज में ब्याप्त भय और अशान्तों को दूर करने में मदद मिलेगी । किन्तु यह समस्या केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है । बल्कि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है । महासभा प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन देकर पूरे देश में लव जिहाद के खिलाफ कठोर कानून बनाये जाने की मांग करेंगी जो कि संसद में पारित हो और समाज में एक संदेश जाये । मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला ने सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा करते हुये कार्यकर्ता का आवाहन करते हुये संगठन मजबूती पर बल दिया ।
जिलाध्यक्ष शशीकान्त मिश्रा ने कहा कि जुलूस निकाल कर लब जिहाद के खिलाफ कानून बनाये जाने को माँग की जायेगी । बैठक को सफल संचालन जिला प्रवक्ता स्वामी रामआसरे आर्य ने किया ।
इस बैठक में जिला प्रभारी गजेन्द्र मौर्य,करन सिंह परेल,प्रवण कुमार राजपूत, राधेश्याम साहू, ब्रम्हसचन्द्र तिवारी, सुनील गुप्ता, बाबा श्याम नारायण मिश्र निडर,रामसिंह मौर्य धनंजय पांडे, संतोष, राहुल गुप्ता,दीपक शुक्ला, रामनरेश शर्मा,डॉ. प्रमोद कुमार पाडे,पप्पू सिंह , मूल चन्द्र गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
