फतेहपुर । जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोलेपुर गांव में नहर की खांदी कट जाने से पानी गांव के भीतर घुस गया और किसानों की सैकड़ो बीघा खेती जलमग्न हो गई ।

गांव के किसानों ने बताया कि दो दिन पूर्व नहर विभाग की टीम ने कटी हुई खांदी को बंधा था । जो दोबारा फिर से कट गई है । बार-बार खांदी के काटने के कारण किसानों की फसल को हो रहे नुकसान से नाराज किसानों ने फतेहपुर भिटौरा मार्ग को जाम किया और मुआवजे की मांग करने लगे । सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बूझकर जाम खुलवाया ।
