फतेहपुर । जनपद में बड़ौदा यूपी बैंक क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा अपना दसवां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया गया । इस क्रम मे सर्वप्रथम भावना दिव्यांग विद्यालय मे जाकर फर्नीचर, पर्दे एवं अन्य उपयोगी समान बैंक के तरफ से प्रदान किया गया ।
तत्पश्चात प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय कार्यालय फतेहपुर मे स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे बैंक के कर्मियों एवं ग्राहको के द्वारा स्वेच्छा से 25 यूनिट रक्तदान किया गया । वर्तमान मे जलवायु परिवर्तन कि स्थिति को देखते हुए स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सभी 77 शाखाओं द्वारा अपने कार्य क्षेत्र मे पौधरोपण किया गया ।
क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रदीप कुमार ने बताया कि बैंक अपनी 77 शाखाओ के माध्यम से सुदूर ग्रामीण इलाकों मे अच्छी बैंकिंग सुविधायें प्रदान कर रहा है । किसी भी क्षेत्र का विकास तब संभव है जब समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति, गाँव मे रहने वाले हुनरमंद लाभार्थियों एवं महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जाये ।
बैंक प्राथमिकता के आधार पर ऐसे ही वर्ग के लोगों को विभिन्न लोकापयोगी ऋण योजनाओं के माध्यम से ऋण प्रदान कर रहा है । स्थापना दिवस के दिन भी बैंक द्वारा जरूरतमंदों को ऋण भी वितरण गया ।
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं मे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत -07- मृतक खाताधारकों एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना मे -02- मृतक खाताधारकों के परिजनो को दावा निस्तारण कर रुपए दो-दो लाख के चेक प्रदान किए गए ।
इस मौक़े पर रक्तदान बैंक के मुख्य प्रबन्धक आशीष रॉय, वरिष्ठ प्रबन्धक धर्मेन्द्र कुमार शुक्ला, अमित सिंह, योगेन्द्र कुमार, प्रतीक चतुर्वेदी,मनीष चौधरी,आशीष सविता,प्रदीप कुमार सिंह,जय कुमार, वैभव निगम,तन्मय त्रिपाठी, बृजेश कुमार, निशांत सिंह, अभिषेक पटेल,कुमारी कनक चन्द्रा,शैलेन्द्र सिंह, रवीन्द्र विश्वनोई, समीर गुप्ता एवं अन्य के द्वारा किया गया ।
